Monday, July 21, 2008

गम नहीं है............ .............




गम
नहीं है कम है लेकिन ज़िन्दगी का कारवाँ,
कोई जाने या जाने थम गया है आसमान,
इस हवा के रास्ते में जो भी कोई आएगा,
चल नहीं पायेगा कितना भी हो रास्ता मेहरबान?







आज
की बातें अधूरें खवाब जैसी लगती हैं,
दूर ख़ामोशी की बस एक लहर ही धीकती है,
वक़्त जाने कौन सा ये दाव आज चल गया,
साये गुमसुम से पड़े हैं, आँसुओं का है धुंआ!!
-"गम नहीं है कम है लेकिन ज़िन्दगी का कारवाँ,
कोई जाने या जाने थम गया है आसमान"



चाहतों
को आज किस की लग गयी है ये नज़र,
सोचती है धड़कने, इस मोड़ पर रुक जाएँ अगर,
कुछ होगा दिल में बस एक ज़ख्म सा बन जाएगा,
आरज़ू रोएगी लेकिन खामोश होगी ये जुबां!!!
-“गम नहीं है कम है लेकिन ज़िन्दगी का कारवाँ,
कोई जाने या जाने थम गया है आसमान"

Monday, June 9, 2008

सोचता हूँ,

सोचता हूँ, कुछ बूँद उधार मांग लूं तुम्हारी पलकों से,
मेरी आँखों में तो अब बचा नहीं पानी!!
किसी भी मोड़ से अब लौट कर आती नहीं राहें,
सूनी सूनी, राह पे चलती एक मंजिल अनजानी!

·कुछ शब्दों को समेट कर अपना दिल का हाल लिख डाला,
बेचारे पन्नो पे लिख दी बिखरी बिखरी कहानी!


·ख़ामोशी का आलम ऐसा मदहोशी सा छाया है,
कोरी कोरी तनहाइयों में यादें नयी पुरानी!

·खवाब हैं ऐसे बिखरे बिखरे, बिगड़ कर नहीं संवरते,
पेशानी पे दिखती सिलवटें, बस हैरानी हैरानी!

·वक़्त ने मेरे वक़्त की काली परत पर चांदी रख दी,
जाने किस खाई में जा गिरी, वो खुशरंग जवानी!

रौशनी,.....

रौशनी भी अजीब रंग की है,
कभी गम है, तो कभी ज़िन्दगी है,
हमसफ़र की तलाश किस को नही, ढूँढती
है नज़र जिसको वो आशिकी है..

· मैं हूँ उस हसीन दिल का अफसाना,
जिसकी दिल्लगी दिल की लगी है..
रौशनी भी अजीब रंग की है,
कभी गम है, तो कभी ज़िन्दगी है,

· नजारों झूमते हो, एक बात तो सुन लो,
हमारे आंसुओ में भी नमी है,
रौशनी भी अजीब रंग की है,
कभी गम है, तो कभी ज़िन्दगी है,

· ये कागज़ ख़त्म हो ऐसा तो नही लगता,
कलम है हाथ में और शायरी है
रौशनी भी अजीब रंग की है,
कभी गम है, तो कभी ज़िन्दगी है!!

राह.............


एक राह तुम्हारी है,
एक राह हमारी है,
मंजिल से दूर है लेकिन,
कोशिश फिर भी जारी है!

· एक रोज़ मुकम्मल जहाँ,
हम ढूँढ ही लेंगे…।
इस उम्मीद पे हमने कई
रातें गुजारी हैं!
एक राह तुम्हारी है,
एक राह हमारी है,

· तूफानी समंदर से हम रोज़
ही गुजरें हैं,
लहरों ने हमें रोका पर हिम्मत,
नही हारी है!
एक राह तुम्हारी है,
एक राह हमारी है,

· इस चाँद के सिरहाने कई गम
हैं छुपा रखे.,
इस गम में जान अपनी
सारी की सारी है!
एक राह तुम्हारी है,
एक राह हमारी है,
मंजिल से दूर है लेकिन,
कोशिश फिर भी जारी है!

झूठे लोग

इस दुनिया के लोग कभी अच्छे होते हैं,
कभी कभी, कुछ लोग बहुत झूठे होते हैं,

हर बार न जाने क्यूँ, एक सा दिन लगता है,
हर बार सुबह के साये कुछ टूटे होते हैं,

इस दुनिया के लोग कभी अच्छे होते है
कभी कभी, कुछ लोग बहुत झूठे होते हैं॥

*क्यों तन्हाई के रंग में शामे ढल जाती हैं,
क्यों गुज़रे, पल की याद हमे पल पल आती है
हर बार न जाने क्यूँ, लगता है कुछ खो सा गया है॥
हर बार न जाने रिश्ते क्यों रूठे होते हैं,

इस दुनिया के लोग कभी अच्छे होते है
कभी कभी, कुछ लोग बहुत झूठे होते हैं॥


एक चेहरा....


एक चेहरा कहीं पर है जो मुस्कुरा रहा है,
मेरी पलकों पे वो शबनम गिरा रहा है
मैं हूँ परेशान की, यह क्या उलझन है,
यह किसका नूर है, जो आँखों पे छा रहा है?

आवाज़ देके, मैं उसे करीब लाना चाहता हूँ,
जो गुज़रे वक्त की तरह गुज़रता जा रहा है
एक चेहरा कहीं पर है जो मुस्कुरा रहा है,
मेरी पलकों पे वो शबनम गिरा रहा है

हक़ीकत सी निग़ाह बन गई है मेरी,
एक के बाद एक सच नज़र रहा है!
एक चेहरा कहीं पर है जो मुस्कुरा रहा है,
मेरी पलकों पे वो शबनम गिरा रहा है

तुझे छूने की कोशिश फिर से करता हूँ,
यही एक आरज़ू, दिल कब से दोहरा रहा है!
एक चेहरा कहीं पर है जो मुस्कुरा रहा है,
मेरी पलकों पे वो शबनम गिरा रहा है